देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को उत्तराखंड के लिए विकास की नई सौगात बताया।
उन्होंने कहा कि अब भारत रफ्ता-रफ्ता नहीं…बल्कि पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और राज्य दोनों तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे के दौरान उत्तराखंड को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है…जिससे राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।
उन्होंने इस दिन को खास बताते हुए कहा कि यह अवसर भीमराव अंबेडकर की जयंती का भी है। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।
इसके साथ ही उन्होंने बैसाखी और सिख नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2014 के बाद देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है….चाहे वह आधारभूत ढांचा हो, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण या राष्ट्रीय सुरक्षा। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस विजन का भी जिक्र किया….जिसमें उत्तराखंड को इस दशक का राज्य बताया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ काम कर रही है और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कविता के जरिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा से जुड़ा एक विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
