कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर
कालाढूंगी। मंगलवार को भाकड़ा नदी पुल के पास कालाढूंगी की ओर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना के अनुसार आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:13 बजे डायल 112 पर घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम वाहन संख्या UK 04 GA 0544 से अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर पिकअप वाहन संख्या UK 06 AC 9796 और स्कूटी संख्या UK 04 AP 6596 के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत पाई गई।
हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़, को गंभीर चोटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना
उत्तराखंड: 2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, चार उम्मीदवार तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
उर्मिला सनावर के खिलाफ फिर मुकदमा, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया U-19 की संभालेंगे कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, बारिश के बीच पदयात्रा में जुटे सैकड़ों ग्रामीण
हल्द्वानी: मोटाहल्दू में तेंदुए की दस्तक से टेंशन में ग्रामीण 
