देहरादून : देहरादून में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में चल रही बड़ी सड़क परियोजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में करीब 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

गडकरी ने जानकारी दी कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 6 लेन सड़क का उद्घाटन जून में किया जाएगा। वहीं पांवटा साहिब से देहरादून फोरलेन मार्ग जल्द शुरू होने जा रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए ग्रीन फील्ड बाईपास और ऋषिकेश बाईपास जैसी परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है।
इसके अलावा रुद्रपुर और काशीपुर में फोरलेन बाईपास, देहरादून-झाझरा-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड और भानियावाला से ऋषिकेश तक सड़क निर्माण जैसी कई योजनाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ होते हुए लिपुलेख तक सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है….जिससे कैलाश मानसरोवर यात्रा और आसान हो जाएगी। इसके साथ ही चारधाम सड़क परियोजना में भी तेजी से काम हो रहा है और अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं पर भी काम जारी है। राज्य में कई जगहों पर टनल निर्माण भी किया जा रहा है…जिससे आवागमन और सुगम होगा।
उत्तराखंड में सड़क और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है…जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
