देहरादून : देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड को एक बड़ा “ग्रीन कॉरिडोर” मिल गया है…जो रोजगार और पर्यटन के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा।
इस कॉरिडोर के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर चारधाम यात्रा, मसूरी, टिहरी और कॉर्बेट व राजाजी नेशनल पार्क जैसे पर्यटन स्थलों पर देखने को मिलेगा…जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

यह कॉरिडोर सिर्फ सड़क परियोजना नहीं…बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला माध्यम बनकर उभरेगा। इससे पहाड़ और मैदान के बीच की दूरी कम होगी और स्थानीय किसानों, उद्यमियों और उत्पादकों को बड़े बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
अब हर्षिल के सेब, चकराता और जोशीमठ की राजमा, पुरोला के लाल चावल और रुद्रप्रयाग के बुरांश जैसे स्थानीय उत्पाद तेजी से बड़े शहरों तक पहुंच सकेंगे। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनकी आय में इजाफा होगा।
इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे और पलायन की समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी।
पर्यटन के लिहाज से भी यह कॉरिडोर बेहद अहम साबित होगा। अब देश-विदेश के पर्यटक आसानी से उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों तक पहुंच सकेंगे…जिससे होटल, व्यापार और स्थानीय हस्तशिल्प को नई रफ्तार मिलेगी।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए विकास, रोजगार और पर्यटन का नया अध्याय खोलने जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती 
