देहरादून: देहरादून में प्रधानमंत्री Narendra Modi के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंडवासियों ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खास तैयारी की…जिसमें 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर पीएम मोदी के प्रति अपना समर्थन और प्रेम जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा…लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल ‘नमो’ के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान देहरादून की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सिर्फ प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों पहले से खड़े नजर आए। प्रधानमंत्री के इस दौरे ने उत्तराखंड में एक अलग ही माहौल बना दिया…जहां हर ओर उत्साह और ऊर्जा दिखाई दी। लोगों की भारी भीड़ और जोश को देखकर साफ नजर आया कि प्रदेश में पीएम मोदी के प्रति खास लगाव और समर्थन बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की 

