उत्तराखंड: यहां बीटेक के छात्र की मिली लाश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लक्ष्मण झूला के पास डूबा युवक.मिला शव।

मस्तराम घाट, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश के पास डूबे युवक का SDRF ने किया शव बरामद।

ADVERTISEMENTS

रविवार को थाना लक्ष्मण झूला से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि मस्तराम घाट के पास एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद स्थित ABES कॉलेज के चार छात्र, जो कि बी.टेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे, ऋषिकेश भ्रमण हेतु आए थे। स्नान के दौरान उनमें से एक, वैभव शर्मा (उम्र 20 वर्ष) पुत्र हेमंत शर्मा, निवासी बड़ौत, उत्तर प्रदेश का पैर फिसलने के कारण वह गंगा नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

सूचना मिलते ही SDRF की एक टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा लगभग 30 मिनट तक 20-25 फीट गहराई तक डाइविंग कर युवक का शव रिकवर कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

रेस्क्यू टीम:

SI पंकज सिंह खरोला
HC अर्जुन सिंह पंवार, ओमप्रकाश
CT मनमोहन, सुमित

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें