प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड ले जाकर युवती से दुष्कर्म,अब मंगेतर और परिवार ने तोड़ा रिश्ता
बरेली। सगाई के बाद एक युवक ने अपनी मंगेतर को प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से मुकर गया। युवक ने अपने पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी मिलने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया और कहा कि वह अब किसी सरकारी नौकरी वाली लड़की से ही शादी करेगा। मामले में आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने युवक समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर निवासी ललित कुमार से हुई थी, जो फरीदपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का बेटा है। शादी की तारीख 3 मार्च तय की गई थी और दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। सगाई के बाद ललित अपनी कार से युवती को उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया। वहां उसने प्री-वेडिंग का हवाला देकर युवती के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
14 फरवरी को ललित के पिता राजस्व निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। इसके बाद ललित और उसके परिजनों का रवैया बदल गया। उन्होंने युवती से शादी से इन्कार करते हुए कहा कि पिता की मृत्यु के बाद ललित को मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी मिलने वाली है। इसलिए वह अब 40 लाख रुपये दहेज के साथ किसी सरकारी नौकरी वाली लड़की से शादी करेगा। 3 मार्च को तय तारीख पर बारात नहीं आई। युवक और उसके परिजनों ने कहा कि घर में शोक के कारण शादी होली के बाद होगी, लेकिन होली के बाद भी उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया।
जब युवती के परिजन ललित के घर बात करने गए तो वहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। परेशान होकर युवती ने 21 मार्च को आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज की। आईजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने ललित कुमार और उसके सात अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
