देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के कई जिलों में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है।
पौड़ी जिले के मां बाल कुंवारी माता मंदिर और महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी गई है। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले के श्री हरिचंद देवता मंदिर, नंदा देवी मंदिर और मोस्टामानू मंदिर के विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
अल्मोड़ा जिले के गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी वित्तीय मंजूरी दी गई है…ताकि मंदिर परिसर का विकास किया जा सके।
इसके अलावा चंपावत जिले में तामली से रूपालीगाड़-सीम मोटर मार्ग के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करने की स्वीकृति दी गई है। टिहरी जिले के सिलकोट गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़, सुरक्षा दीवार और सीसी रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने को भी मंजूरी दी है।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से धार्मिक स्थलों का विकास होगा, सड़क और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं बेहतर होंगी तथा स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
