कल दिल्ली में जुटेगा उत्तराखंड बीजेपी का कोर ग्रुप, 2027 चुनाव पर होगा बड़ा मंथन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के हाल के कामों की समीक्षा करना, आने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाना और वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना है।

पार्टी नेताओं के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन को आगे की कार्ययोजना और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकता है। साथ ही संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में दिल्ली की यह बैठक आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें