उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत राज्य में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग ने अयोध्या और रुद्रपुर से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की है। एक ओर अयोध्या में उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला राज्य अतिथि गृह प्रस्तावित है….वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी है।

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में इन परियोजनाओं की समीक्षा की। अयोध्या में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के लिए करीब 67.83 करोड़ रुपये का विस्तृत आगणन तैयार किया गया है। वहीं रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की संशोधित लागत 2332.05 लाख रुपये रखी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

अयोध्या में दिखेगी उत्तराखंड की पहचान

अयोध्याधाम में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह को केवल ठहरने की सुविधा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। भवन की डिजाइन और आंतरिक सज्जा में उत्तराखंड की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी वास्तुकला को प्रमुखता देने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए

करीब 6783.33 लाख रुपये के विस्तृत आगणन वाले इस भवन के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग थीम से जोड़ने की योजना है। इनमें ओम पर्वत, ग्लेशियर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और पंचाचूली पर्वत शिखर जैसे उत्तराखंड के प्रमुख प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों को शामिल किया जाएगा।

इसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और स्थापत्य की झलक देना है।

प्रस्तावित भवन की मूल योजना में शामिल बारात घर को हटाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके स्थान पर भवन को अतिथि गृह की आवश्यकताओं और निर्धारित मानकों के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना में भवन की गुणवत्ता, उपयोगिता और आकर्षक स्वरूप पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

रुद्रपुर में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मोदी मैदान में इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना है। परियोजना के पूर्व आगणन की लागत 2374.56 लाख रुपये थी….जिसे संशोधित कर 2332.05 लाख रुपये किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई खेल सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इंडोर परिसर में स्क्वैश और बिलियर्ड्स की जगह अब जिम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन को शामिल किया गया है।

आउटडोर परिसर में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, पिकलबॉल और टेनिस की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा करीब एक किलोमीटर लंबा साइकिलिंग रूट और ट्रैक पाथ भी बनाया जाएगा। खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

लागत घटाकर सुविधाओं को रखा गया प्राथमिकता में

संशोधित योजना में निर्माण लागत को नियंत्रित करने के साथ सुविधाओं को उपयोगी बनाए रखने पर जोर दिया गया है। इसके तहत बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम करके उसकी जगह लोहे की ग्रिल लगाने का प्रावधान किया गया है।

टीएसी और नियोजन विभाग द्वारा आगणन की जांच के बाद 14 अगस्त 2026 को हुई विभागीय व्यय समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर परियोजना में संशोधन किए गए। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई

समिति ने संशोधित आगणन पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति के अनुमोदन के लिए भेजने का निर्णय लिया।

दोनों परियोजनाओं को लेकर क्या बोले सचिव

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि विकास परियोजनाएं ऐसी होनी चाहिए जो गुणवत्तापूर्ण होने के साथ लोगों के लिए उपयोगी भी साबित हों। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राज्य अतिथि गृह उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने रखने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। दोनों परियोजनाओं की समीक्षा में गुणवत्ता, लागत, उपयोगिता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

बैठक में अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी अभिषेक रुहेला, उप सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी और कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक राकेश चंद्र तिवारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें