- हल्द्वानी में AUTO चालकों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
हल्द्वानी : हल्द्वानी में आरटीओ द्वारा सत्यापन करवा चुके ऑटो चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंचे ऑटो चालकों ने बताया कि उनके द्वारा परिवहन विभाग का सत्यापन कराया गया है वह यूनिफॉर्म और आई कार्ड पहनकर भी चल रहे हैं उसके बावजूद सीपीयू और पुलिस उन्हें जगह-जगह रोककर पुलिस सत्यापन के नाम पर परेशान कर रही है और चालान काट रही है। जबकि आरटीओ द्वारा सत्यापन अभियान में पुलिस सत्यापन भी साथ किया जाना था लेकिन कई ऑटो चालकों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है इस वजह से पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। वही सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया था उसमें तीन दिन का समय और दिया गया है इन तीन दिन के समय में सभी का आरटीओ और पुलिस सत्यापन किया जाएगा। उसके पश्चात व्यापक पैमाने पर ड्रेस कोड आई कार्ड और दस्तावेजों के चैकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 


