केदारनाथ में फिर मिलेगा जनता का आशीर्वाद आशा नौटियाल
केदारनाथ के उपचुनाव में खिलेगा कमल का फूल भाजपा
केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव का प्रचार प्रसार लगातार तेज होता जा रहा है भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रचार प्रसार कर रही है। आज उन्होंने कालीमठ कविल्ठा
कोटमा खोनू ,जाल मल्ला, चौमासी जाल तल्ला और स्यासु जैसे क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि लगातार कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं ।
अपार जन समर्थन मिल रहा है उनका कहना है कि आज उन्होंने दर्जनों क्षेत्र का भ्रमण किया है जहां जनता का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है इनका कहना है कि केंद्र राज्य सरकार ने केदारनाथ विधानसभा के क्षेत्र के विकास किया है। जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है।
शिक्षा स्वास्थ्य कृषि परिवहन दिए जल सिंचाई के साथ अन्य क्षेत्रों में राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।
ताकि आम लोगों को बेहतर जन सुविधा मिल सके । आज विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से केदारनाथ की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया था उसी तरह का माहौल आज भी देखा जा रहा है जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और 20 नवंबर को जमकर केदारनाथ में मतदान होगा और एक बार फिर जनता के आशीर्वाद से केदारनाथ में कमल खिलेगा उनका कहना है कि भाजपा आम लोगों के हित की बात करती है विकास की बात करती है और क्षेत्र में जन सुविधा बढ़ाने की बात करती है।
मगर कुछ राजनीतिक दल सिर्फ तुष्टिकरण की बात करते हैं और जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं जनता अच्छी तरह से जानती है कि क्षेत्र का विकास भाजपा कर सकती है।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने सौमासी गांव के युवाओं के सहयोग की भी सराहना की है। उनका कहना है कि इसी साल 31 जुलाई को केदारनाथ घाटी में आपदा आई थी जब तक सड़क के मरम्मत का काम पूरा नहीं हो गया स्थानीय युवाओं ने भंडारा लगाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराया था यह बहुत ही सराहनीय कदम रहा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी युवाओं के इस सहयोग की सराहना की है। सभी युवाओं ने आपसे सहयोग से जनमानस को भोजन उपलब्ध कराया था।
आपको बता दे भाजपा प्रत्याशी आसान नौटियाल ने कोतमा गांव के कॉलेज के लिए कॉलेज के भवन के लिए व्यक्ति स्वीकृत कराई है इसी तरह से पशुपालन की डिस्पेंसरी को मंजूरी मिली है।
स्यासु गांव के लिए मोटर मार्ग की मंजूरी मिली है इंटर कॉलेज गातम के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है जिला योजना से 40 लख रुपए की मंजूरी मिली है जिसे चौमासी से रुद्रनाथ तक 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटर कॉलेज और सड़क निर्माण की मंजूरी दी है
भाजपा प्रत्याशी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सतकारी, विशंभर भट्ट, पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिंदोरी, मोहन सिंह राणा, ओम प्रकाश भट्ट, सत्यानंद भट्ट, महेश चंद्र सती, उमेश, विपिन भट्ट, कुलदीप, हरीश भट्ट सहित भाजपा नेता कुलदीप नेगी आजाद, चन्द्रशेखर भट्ट,मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, महामंत्री किरण शुक्ला, पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, कुंवर सिंह राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा,रवि पाण्डेय,कमलेश भट्ट, सुभाष अंथवाल,प्रदेश प्रवक्ता अंजली सेमवाल, मंडल अध्यक्ष आरती रावत, विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल, पूर्व सैनिक राय सिंह तिन्दोरीआदि थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
