- परिवहन विभाग के द्वारा 52 वाहनों के चालान करने के साथ ही 02 वाहन किये सीज,
हल्द्वानी : आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग के द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आज भी जारी रही जिसमें 52 वाहनों के चालान कर दो भार वाहनो को सीज किया । नियम विरुद्ध वाहन संचालन एवं दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टिगत आज परिवहन विभाग के द्वारा हल्द्वानी .भीमताल अल्मोड़ा , हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग , रामनगर मोहान भिकियासैंण मार्ग परिवहन अधिकारियो द्वारा वाहन चेकिंग का कार्य किया गया।
आज परमिट व पंजीयन शर्तों के विरुद्ध, भार-वाहन में सवारी ढोना, क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन, सीटबेल्ट , हेलमेट , कर, डीएल आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैंकिंग अभियान में एआरटीओ श्री जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी श्री अशोक डिमरी और श्री जगदीश चंद्र के साथ साथ सहायक उप निरीक्षक नंदन रावत श्री चंदन सत्याल श्री गिरीश कांडपाल , अरविन्द हयाकी अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग 
