अल्मोड़ा: लमगड़ा क्षेत्र के गैलाकोट गांव की रहने वाली कविता की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही उसके मायके पहुंची…परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई वीरेंद्र ने बहन की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
बताया गया कि कविता की शादी करीब 14 साल पहले शहरफाटक डोल निवासी पान सिंह से हुई थी। शादी के बाद कविता अपने पति के साथ परिवारिक जीवन बिता रही थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति की ओर से मारपीट का सामना करना पड़ता था।

भाई वीरेंद्र के मुताबिक गांव में रहने के दौरान भी कविता ने पति की मारपीट से परेशान होकर लमगड़ा थाने में शिकायत की थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच लिखित माफीनामा हुआ था। इसके बाद विवाद को शांत कर दिया गया था।
मृतका के भाई के अनुसार करीब चार साल पहले पान सिंह अपनी पत्नी कविता और दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली चला गया था। परिवार पटेलनगर इलाके में रहने लगा। बताया गया कि पान सिंह वाहन चलाकर परिवार का खर्च चलाता था….जबकि कविता भी निजी काम करती थी और परिवार की आर्थिक मदद करती थी।
परिवार के अनुसार 9 सितंबर को कविता की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अल्मोड़ा स्थित मायके में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कविता के दो बच्चे हैं। उसकी सात साल की बेटी और 10 साल का बेटा अब मां के बिना रह गए हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।
कविता के भाई वीरेंद्र ने उसकी मौत को लेकर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष के आरोपों और आशंका की भी जांच जरूरी है…ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
