देहरादून: सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे CEE-2027 पास युवाओं के लिए अहम खबर है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली रुड़की में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली 5 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगी।
रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी।

सेना अधिकारियों के अनुसार क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) श्रेणी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के CEE-2027 में सफल अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे।
वहीं अग्निवीर GD के लिए उत्तराखंड के सात जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं।
तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर को होगी। इसमें आठवीं और 10वीं पास अभ्यर्थी शामिल होंगे।
5 से 12 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के क्लर्क/SKT अभ्यर्थियों की प्रक्रिया होगी।
13 से 19 अक्टूबर तक उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार के अग्निवीर GD अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
20 अक्टूबर को तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
21 से 23 अक्टूबर की तारीखें मेडिकल परीक्षा के लिए निर्धारित की गई हैं।
दस्तावेज पूरे रखना जरूरी
भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ऑनलाइन जनरेटेड पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, 20 रंगीन फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
आठवीं कक्षा की मार्कशीट पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर होना अनिवार्य बताया गया है। इसके अलावा सभी मूल प्रमाणपत्रों की तीन-तीन फोटो प्रतियां भी अभ्यर्थियों को साथ रखनी होंगी।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार शपथपत्र रैली स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि रैली में पहुंचने से पहले अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां अच्छी तरह जांच लें….ताकि दस्तावेजों की कमी के कारण परेशानी न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
