भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून, द्वारा 12.09.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वनुमान के अनुसार दिनांक 12 सितम्बर 2024 को उत्तराखण्ड के जनपद चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा चम्पावत नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार एवं दिनांक 13 सितम्बर 2024 को उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12.09.2024 से 13.09.2024 तक जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनायें घटित हो सकती है किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुए सम्भावित दृष्टिकोण से जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 13.09.2024 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः मौसम विभाग, द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 13 सितम्बर 2024 को जनपद अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
