“संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
अल्मोड़ा: विगत वर्षों की भाँति आज भी 14 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा ,अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ०सुनीता बिष्ट ने कहा हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाकर हम अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को याद करते हैं और इसका सम्मान करते हैं। हिंदी हिंदुस्तान को बांधती है। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल तोलिया बी ०ए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर हिमानी पाण्डेय बी० ए प्रथम सेम तृतीय स्थान पर दिया चौहान बी० ए प्रथम सेम रही।वही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपाली आर्या बी० ए० प्रथम सेम द्वितीय स्थान पर भावना शर्मा बी०ए०प्रथम सेम तृतीय स्थान पर काजल तोलिया लिया बी० ए० पंचम सेमेस्टर रही। शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो०रोहित कांडपाल ने कहा हिंदी हमारे दिलों की भाषा है, आज हिंदी हर जगह संवाद का सबसे बड़ा पुल बनाकर हमारे सामने आ रही है। वही अर्थशास्त्र विभाग के प्रो०नरेश गंगवार ने कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता का पाठ करके सभी को प्रेरित किया। वहीं राजनीति विज्ञान के प्रो० सचिन रस्तोगी ने हिंदी को देश की शान बताया। पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कहा सोशल मीडिया या तकनीकी के इस युग में भी हिंदी की नींव नहीं हिली बल्कि हिंदी पहले से और अधिक निखरकर हमारे सामने आई है।

छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ० एच०एस ०नयाल ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा हिंदी एक समृद्ध भाषा है जो सबको भावनात्मक रूप से एक डोर में बनती है हिंदी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र नेगी ,कार्यालय से श्री सुशील कुमार, श्री अर्जुन बगड़वाल, श्री ललित परिहार, श्री हेम कुमार ,विक्रम सिंह।आदि उपस्थित रहे ।वही छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट,शांति बिष्ट ,किरण ,विनीता बोरा,बिष्ट,प्रियंका ,उर्मिला, नेहा नेगी गीतिका बिष्ट ,रजनी ,तनु , प्रिया गौरव ,नीरज ,योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता ,रोशनी,कविता,अभिषेक, दीक्षा,सुषमाआदि


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव
हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा 
