लालकुआं। हिंदी दिवस के मौके पर चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में बुलंदी साहित्य समिति के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक कुमार ‘बदल’ बाजपुरी भी पहुंचे। उन्होंने कविता पाठ करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को हिंदी साहित्य और कविता लेखन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
काव्य गोष्ठी में कक्षा 12वीं के सुरेंद्र बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया। इसी कक्षा की मानसी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं…जबकि कक्षा पांचवीं की अनुष्का पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विवेक कुमार ‘बदल’ बाजपुरी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदी साहित्य समिति ने 55 देशों के हिंदी कवियों को जोड़कर 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने बच्चों को साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने और रचनात्मक लेखन के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक और कवि माया प्रकाश मिश्रा ने भी बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कविता लिखने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कवयित्री दीया आर्य ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों का मन मोह लिया।
विद्यालय की मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे और प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह ने बुलंदी साहित्य सेवा समिति के संस्थापक विवेक बदल बाजपुरी सहित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कविता पाठ में शामिल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कविता पाठ में आदित्य परगांई, अनुष्का पांडे, श्रेयसी पांडे, योगेश बृजवासी, अभिनव मलाडा, नेहा बोरा, आदिति, सुरेंद्र बिष्ट, डौली और मानसी चौहान ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन आशा कुशवाहा और तनिष्का ने किया, जबकि अध्यक्षता दीपा पंचवाल ने की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम को लेकर धामी अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले
नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील 
