उत्तराखंड। कैंची मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और जाम को लेकर प्रशासन सतर्क
हल्द्वानी। विश्वविख्यात कैंची मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्येक वर्ष 15 जून को होने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

बीते वर्षों में मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम गंभीर समस्या के कारण यात्रियों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। खासकर पहाड़ी जिलों को जाने वाले पर्यटकों को जाम में फंसे रहने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस वर्ष इन सभी स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक और सुरक्षा योजना तैयार की है।
श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से उन्हें मेले के निकटवर्ती पार्किंग क्षेत्रों से मेला स्थल तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने भीमताल, भवाली और नैनीताल क्षेत्र में अस्थायी पार्किंग स्थलों का चयन कर लिया है, जिससे मेला क्षेत्र में वाहन दबाव को कम किया जा सके। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग शासन स्तर पर की गई है।
साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि कैंची धाम मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त बैठक की जा चुकी है। टैक्सी यूनियन और बस संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं को शटल सेवा की कोई कमी न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
