हल्दूचौड़ में तिरंगा सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट रहे मुख्य अतिथि
हल्दूचौड़— हल्दूचौड़ मंडल द्वारा आज एक भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्राम सभाओं के प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने अपने संबोधन में देशप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष श्री विजय रोहित दुमका, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश खुल्बे, मंडल उपाध्यक्ष श्री अशोक जी व श्रीमती सरिता जी, मंडल मंत्री श्री विनोद जी व श्री सुरेंद्र जी, श्री दया किशन दुमका तथा श्री बच्ची सिंह रावत की सक्रिय उपस्थिति रही।
इसके अलावा ग्राम सभा के सभी प्रधानगणों ने भी इस रैली में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्राप्त हुई।
तिरंगा सम्मान यात्रा क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने में सफल रही। स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए देशप्रेम का संदेश फैलाने के इस प्रयास की सराहना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
