उत्तराखंड राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 वर्ग में तेजस तिवारी ने पाया तृतीय स्थान
लालपुर ( ऊ.सि.न.) में आयोजित 19 वी उत्तराखंड स्टेट शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 वर्ग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ,हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।

तेजस तिवारी ने 5 मैचों में 3 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 4 अंक बनाकर प्रतियोगिता में अपराजित रहकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस से पहले तेजस तिवारी ने अंडर 11 वर्ग में भी तृतीय स्थान और अंडर 9 वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
तेजस अब आगामी महीनों में गुड़गांव ( हरियाणा ) , जलगाँव ( महाराष्ट्र ) एवं गोवा में अलग अलग आयु वर्गो की आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल , हल्द्वानी में कक्षा 2 के छात्र है । उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक समित टिक्कू , प्रधानचार्य प्रबलिन कौर , किशन तिवारी , नीरज साह आदि ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
