जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम…..
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में घायल युवक हेम आर्या ने घटना के 11 वें दिन इलाज के लिए दिल्ली ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6 बजे स्कूटी सवार दो युवकों ने
काठगोदाम रेलवे तिराहे के पास युवक हेम आर्या पुत्र किशोर राम, मूल निवासी गांव कूकना खेड़ा नैनीताल हाल निवासी राजपुरा कुष्ठ आश्रम के निकट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हेम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा था।
परिजनों के अनुसार हालत में सुधार न होने पर शनिवार को वह उसे इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में ही हमने दम तोड़ दिया। परिजन सब को लेकर वापस हल्द्वानी पहुंचे जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सबको परिजनों को सौंप दिया। हमलावर युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
