हल्द्वानी: कैम्प कार्यालय में सोमवार को राजस्व कर, संग्रह, प्रवर्तन कार्यों आदि कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने और स्टाम्प व आबकारी वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नहीं होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
*जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा उनके पटलों का स्थलीय निरीक्षण शीघ्र ही किया जायेगा।*
जिलाधिकारी ने अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम, शिक्षा विभाग, अभियोजन विभाग और समाज कल्याण विभाग को पॉक्सो एवं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके।
*जिलाधिकारी ने तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण,संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिये ताकि आमजनता को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई कर निस्तारण के भी निर्देश दिये।
*बैठक में विगत दिवस आंधी तूफान के कारण वृक्ष गिरने से रामनगर कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के वनग्राम रिंगोडा निवासी कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के निर्देश उपजिलाधिकारी रामनगर को दिये।
उन्होंने कहा आंधी-तूफान से किसानों को फसलों का जो भी नुकसान हुआ है सभी उपजिलाधिकारी आंकलन कर फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को देना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने निर्देश सभी परगना मजिस्ट्रेट को दिये साथ ही उन्होंने कहा तेज हवा व बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूपीसीएल विभाग के अधिकारियों को झूलते विद्युत तारों को भी शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, प्रमोद कुमार,मोनिका,बीसी पंत,रेखा कोहली,प्रमोद कुमार के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 
