रुड़की- भगवानपुर थाने में गुरुवार को अजीब-ओ गरीब मामला सामने आया है, यहां एक युवक अपना मेडिकल कराने के लिए भगवानपुर थाने में मुर्गे का खून लगाकर पहुंच गया और पुलिस से मेडिकल के लिए मजरूबी चिट्ठी मांगने लगा, हालांकी जब पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ तो सारा राज खुल कर सामने आ गया पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है।
दरअसल रिहान निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर का अपने दोस्त कदीर निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी रिहान अपने दोस्त कदीर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करना चाहता और उस के लिए डॉक्टर से मेडिकल कराने की जरूरत थी, इसके लिए रिहान ने एक प्लान बनाया जिसमें वो सफल नहीं हो पाया।
दरअसल रिहान सिर और कपड़ों पर मुर्गे का खून लगाकर भगवानपुर थाने पहुंचा और पुलिस ने मेडिकल के लिए मजरूबी चिट्ठी मांगी, लेकिन पुलिस ने देखा की उसके सिर पर किसी भी तरह की चोट नहीं थी, हालांकि सिर और कपड़ों पर खून जरूर लगा हुआ था।
पुलिस ने जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो रिहान के बताया कि वह मुर्गे का ब्लड लगाकर मेडिकल के लिए चिट्ठी मजरुबी लेने आया है, ऐसे में पुलिस ने उस पर उल्टा मामला दर्ज कर दिया है, रिहान के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
