रामनगर क्षेत्रांतर्गत स्थिति कतिपय रिजॉर्ट्स एव होटलों के द्वारा सरकारी भूमि मे कब्जा कर होटलो का संचालन किया जा रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्याल ने दो जांच समितियों टीमों का गठन किया है।
प्रथम जांच टीम मे उप जिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार कालाढूंगी, सर्वे नायब तहसीलदार हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी रामनगर द्वारा एक नामित कानूनगो,दो लेखपाल नियुक्त किए गए हैं जिनके द्वारा रामनगर क्षेत्र, ढिकुली, क्यारी एव छोरी की जांच की जाएगी।
द्वितीय जांच टीम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी, तहसीलदार रामनगर, सर्वे नायब तहसीलदार रामनगर, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी द्वारा नामित एक कानूनगो एवं दो लेखपालों को नियुक्त किए गये हैं जिनके द्वारा सावल्दे, कानिया एव ढेला की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उक्त समिति दिये गए कार्यक्षेत्रानुसार समस्त रिजॉर्ट्स एव होटलों निर्मित /निर्माणाधीन का निरीक्षण करते हुए रिजॉर्ट्स एवं होटलों की निजी भूमि एवंम,यदि सरकारी भूमि पर उनके द्वारा कब्जा किया गया है, के संबंध में स्पष्ट आख्या एवं जिन रिजॉर्ट्स एव होटलों के द्वारा सरकारी भूमि में कब्जा किया गया है, के विरुद्ध अग्रेतेर कार्यवाही की संस्तुति जिला कार्यालय को 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने समिति को यह भी निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त क्षेत्रांतर्गत मे प्रत्येक रिजॉर्टस होटल निर्मित निर्माणाधीन का निरीक्षण भली-भांति करे ताकि कोई भी अवशेष ना रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा? 
