“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : नैनीताल में जन-जन तक योग”
11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जनपदभर में योग कार्यक्रमों का होगा आयोजन
नैनीताल में 01 मई से 21 जून 2025 तक विकास खण्ड स्तर एवं समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सालयों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विविध योग गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराना तथा उन्हें योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित करना है।
मुख्य आयोजन 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पन्न होगा जोकि 5 चिन्हित स्थल( डी एस ए मैदान नंदा देवी मंदिर प्रांगण नैनीताल, माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल, विकास भवन भीमताल,एस एसपी कार्यालय हल्द्वानी ,राज भवन नैनीताल में होना है)
इस अवधि में सामूहिक योगाभ्यास सत्र, योग प्रतियोगिता,योग मैराथन,योग महाकुम्भ,योग सम्बन्धी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, जन जागरूकता एवं विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान आदि कार्यक्रम जनपद नैनीताल के ग्राम स्तर योग कार्यक्रम के अंतर्गत 173 स्थल पर एवं जनपद नैनीताल के आठ ब्लॉक हल्द्वानी ,भीमताल रामनगर ,कोटा बाग, धारी ,बेतालघाट, रामगढ़ ,ओखल कांडा में आयोजित किए जाएँगे।
*11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर एकता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना है। पर्यावरण के अंतर्गत हरित योग कार्यक्रम पंगुट नैनीताल ,ग्राम माटेला पतलोट, नैनी झील नैनीताल ,धूरा बग्ला कालाआगार ,पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कसियालेक एवं हीरानगर योग पार्क हल्द्वानी में किया जाना है।
नैनीताल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत दिनांक 01 मई 2025 (गुरुवार) से की जा रही है।दिनांक 24 मई से 27 मई तक 50 सैयायुक्त आयुष चिकित्सालय हल्द्वानी से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग योग कार्यक्रम का प्रसारण किया जाना है। 15 जून को रन फॉर योगा का आयोजन जनपद नैनीताल में हल्द्वानी स्टेडियम से तिकोनिया चौराहे तक करा जाएगा ।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह गुंजियाल ने जनपद नैनीताल के सभी नागरिकों, युवाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं से विनम्र अपील की है कि वे इन योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें। योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देता है। आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग एक सशक्त समाधान है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति प्रेरित करें तथा स्वस्थ, सुखद और संतुलित जीवन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज 
