हल्द्वानी: बेल बाबा पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार बनभूलपुरा, लाइन न. 18 निवासी घायल दंपति में से महिला काशिफा की मौत, घर में कोहराम।
हल्द्वानी में आज का दिन काशिफा के लिए काल बन कर आया, युसूफ और काशिफा (24) की शादी 4 नवंबर 2024 को हुई थी लेकिन शादी के मात्र साढ़े 4 महीने बाद ही यह साथ छूट जाएगा कोई नहीं जानता था। आज सुबह दंपति रोज़े के लिए सेहरी कर बाइक से बिलासपुर रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। हल्द्वानी रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने तेज़ गति में जोरदार टक्कर मारी, स्विफ्ट कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बाइक सवार दंपति सड़क पर ही घिसटते हुए पेड़ से जा टकराए, स्विफ्ट कार में भी चालक ब्रह्मदेव और दंपति संजय बोरा और उसकी पत्नी ज्योति बोरा भी घायल हो गए।

कुछ राहगीरों ने अपनी कारों में बैठा कर सुशीला तिवारी अस्पताल तक घायलों को पहुंचाया, कार सवार ज्योति बोरा के भी कंधे और पैर में फैक्चर बताया जाता है
लेकिन इधर काशिफा की मौत से पूरा घर सदमे में है। रमजान के पाक महीने के चलते काशिफा और यूसुफ रोज़े से थे और काशिफा गर्भवती भी थी। फिलहाल काशिफा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी मोर्चरी ले जाया गया है और कल 23 मार्च को हल्द्वानी के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे 
