हल्द्वानी- मंत्री बंशीधर भगत के विधानसभा में क्यों हो रहा आंदोलन, जानिए….

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत अपनी ही विधानसभा कालाढूंगी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से कालाढूंगी में कैबिनेट मंत्री बंशीधर की विधानसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी आंदोलन कर रहे हैं दरअसल मुद्दा है क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण और उनके विकास का जिसे लेकर कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री विकास के बड़े-बड़े दावे तो करते हैं लेकिन वो केवल अपने घर के पास ही सड़क और नहर कवरिंग कर जनता के साथ धोखा कर रहे है।

आंदोलन में लंबे समय से कालाढूंगी के ज्वलंत मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा भी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ लामबंद होते नजर आए, उन्होंने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केवल विकास और शिलान्यास के नाम पर पत्थर जरूर लगाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल में सड़क और नहर कवरिंग की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं है लिहाजा आज ग्रामीण आंदोलन को बाध्य हैं कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि सड़क सहित तमाम 11 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें