- हल्द्वानी -हल्द्वानी में रहते हो, तो क्या आपने करा लिया अपने टॉमी (Dog) का पंजीकरण…नहीं करवाया तो जल्द कराएं
हल्द्वानी – अगर आपने अपने पालतू कुत्ते का निगर निगम कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है तो आपकी मुश्किलें थोड़ा से बढ़ सकती हैं। दरअसल अब निगम ने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। अब तक करीब 280 लोग पंजीकरण भी करवा चुके हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि यदि आपका पालतू तीन माह से ऊपर का है तो आपको पंजीकरण कराना होगा, जिसका चार्ज 200 रुपये है। और निगम आपको इसके लिए टोकन देगा जो कि आपको अपने कुत्ते के गले में लगाना अनिवार्य होगा।
उसके बाद हर प्रत्येक वर्ष उसके नवीनीकरण के लिए 50 रुपये देने होंगे। वहीं यदि आपका कुत्ता बाहर बिना टोकन के यदि बाहर खुला मिलता है तो उसके मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और दोबार गलती करने पर यह डबल हो जाएगा और तीसरी बार ऐसा पाए जाने पर 2000 का चालान किया जाएगा और यदि फिर भी वह नहीं माना तो निगम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि पड़ोसी की शिकायत पर निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी पड़ताल कर निगम ऐसे पशु पालकों पर कार्रवाई करेगा। वहीं पंजीकरण व्यवस्था को सभी प्रकार के पालतू जानवरों पर लागू करने की भी तैयारी चल रही है, जिससे सड़कों पर आवारा घूमते पशुओं से निजात मिलने की उममीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत 

