देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में कई दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। कहीं बारिश होगी तो कहीं बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
18 मार्च: येलो अलर्ट जारी
आज 18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 3300 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 मार्च: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
19 मार्च को पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश और मौसम बिगड़ने की संभावना है।
20 मार्च: पूरे प्रदेश में असर
20 मार्च को लगभग पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। पहाड़ी जिलों में कई जगह बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। कई जिलों में येलो और कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
21 मार्च: बारिश का सिलसिला जारी
21 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
22 मार्च: पहाड़ों में फिर बारिश-बर्फबारी
22 मार्च को पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। इस दौरान तेज गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
23 मार्च: पहाड़ों में हल्की बारिश, मैदान सूखे
23 मार्च को पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, पहाड़ी इलाकों में यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज 
