- उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, आंधी-बारिश की चेतावनी।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 11 मई 12 मई तक तेज झक्कड़ हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 13 में तक मौसम का मिजाज बदलाव की संभावना है। प्रदेश के जनपदों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जान माल की हानि भी हो सकती है। सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के सभी जनपदों में 10 से 12 मई तिन दिन ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
