- विद्युत विभाग के जेई को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार।
उत्तराखंड :- विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जेई परवेज आलम को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हर्बटपुर, देहरादून के सब-स्टेशन में की गई, जहां परवेज आलम शिकायतकर्ता से बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। वहीं मौके से एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की और जेई परवेज आलम को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद, सतर्कता टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सतर्कता अधिष्ठान की अपील:⤵️
यदि किसी सरकारी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, या अवैध संपत्ति अर्जित की जाती है, तो आम जनता सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
