उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र स्थित गोरसाड़ा गांव का रहने वाला इंद्रमणि बीते सात वर्षों से सऊदी अरब में फंसा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि वहां एक कंपनी ने उसका पासपोर्ट जब्त कर उसे बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर कर दिया है। थक-हारकर अब परिवारजन जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की।
परिवारजनों के अनुसार इंद्रमणि 2017 में एक कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्य करने के लिए सऊदी अरब गया था। वह वहीं से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वर्ष 2019 में एक सड़क दुर्घटना होने पर सऊदी प्रशासन द्वारा उसे एक वर्ष की सजा सुनाई गई थी। परिजन बताते हैं कि सजा पूरी होने के बावजूद कंपनी ने उसका पासपोर्ट नहीं लौटाया और अब उसे जबरन मजदूरी करने के लिए रोका जा रहा है।
इंद्रमणि के स्वदेश वापस न लौट पाने से परिजन मानसिक और आर्थिक दोनों ही रूप से परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों और संबंधित मंत्रालयों से संपर्क किया…लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
आज भी परिजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के माध्यम से इंद्रमणि की रिहाई और भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू करे।
अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या इंद्रमणि को जल्द अपने वतन लौटने का रास्ता मिल पाता है या नहीं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख 

