उत्तराखंड में मानसून की विदाई..अब ऐसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तराखंड- उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रुखसत लेने को तैयार है। अगले तीन दिनों में राज्य के शेष हिस्सों से भी मानसून पूरी तरह विदा ले लेगा। हरिद्वार सहित कई मैदानी जिलों से मानसून पहले ही लौट चुका है, जबकि शेष पर्वतीय और तराई क्षेत्रों में भी बारिश का दौर अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी देहरादून में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।
तापमान में लगातार इजाफा,उमस ने किया बेहाल⤵️
बारिश के थमते ही राज्य में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों की परीक्षा लेना शुरू कर दी है। देहरादून में अधिकतम तापमान 33.8°C और न्यूनतम तापमान 23.4°C रिकॉर्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अब दिन में गर्मी और ज्यादा तंग करेगी। हालांकि, बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाएं कुछ राहत जरूर देती हैं।
सीमांत जिलों के लिए खुशखबरी: पिथौरागढ़ से हेली सेवा शुरू⤵️
मानसून के बादल छंटते ही सीमावर्ती इलाकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन द्वारा किया जाएगा। यह हेली सेवा न केवल सीमांत क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भी बड़ा लाभ पहुंचाएगी। पर्यटन को भी इससे नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है, खासकर मुनस्यारी और धारचूला जैसे दुर्गम इलाकों में।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 

