श्रीनगर। कलियासौड़ पुलिस चौकी से लगभग 300 मीटर आगे रुद्रप्रयाग मार्ग स्थित सुकू ढाबा व रतूड़ी होटल के सामने चलती बाइक ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना में बाइक चालक भी घायल हुआ है। कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे के करीब यह घटना हुई। घटना में अर्जुन मुंडा (46) पुत्र कर्म सिंह मुंडा, निवासी ग्राम सिरीहाड, सताकी रांची, झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। उसे मृतक का जानने वाला व्यक्ति बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर लेकर आया। कोतवाली निरीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक चालक रोज बाबू (22) निवासी ग्राम बेलवारी तंगटगी, थाना बहादुरगंज, जनपद किशनगंज, बिहार, हाल निवास श्रीनगर को भी चोट आई है। उसे भी बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है, जिसकी स्थिति अभी ठीक है। बाइक को चौकी कलियासौड़ में खड़ा किया गया है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने के बाद शव को मेडिकल कॉलेज श्रीकोट की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
