- बुंगाछीना में अल्मोड़ा के युवक को पीट-पीटकर मार डाला
- शराब की दुकान में था सेल्समैन, दो को हिरासत में लिया
थल (पिथौरागढ़)। बुंगाछीना में विदेशी शराब की दुकान के सेल्समैन को अज्ञात लोगों ने पीट- पीटकर मार डाला। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए अल्मोड़ा के धारानौला निवासी नीरज नैनवाल (29) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल पिथौरागढ़ के बुंगाछीना कस्वे में स्थित शराब की दुकान में एक साल से सेल्समैन था। वह यहां किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सड़क किनारे पड़ा देख लोगों अस्पताल पहुंचाया। पर उसकी मौत हो गई। वही पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं।
थानाध्यक्ष अंबीराम आर्या ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर अल्मोड़ा से मृतक के परिजन भी पिथौरागढ़ पहुंच गए। उनकी ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 

