देहरादून :(बड़ी खबर) BEO दमयंती रावत निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान करोड़ों के घपले के आरोप में सरकार ने कीर्तिनगर की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दमयंती रावत को निलंबित कर दिया। गुरुवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

दमयंती रावत को 13 दिसंबर को चार्जशीट दी गई थी। निलंबन अवधि में दमयंती रावत टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। उन पर बोर्ड में सचिव रहते हुए पांच विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं में शामिल रहने और

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

कर्मकार बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान लगा था घपले का आरोप

षड्यंत्र में संलिप्त रहने का आरोप है। बोर्ड में अनियमितता का विवाद करीब पांच साल से चल रहा था। पूर्व में इस मामले में श्रम सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम दमयंती की बखर्खास्तगी के निर्देश तक दे चुके हैं। दूसरी तरफ, दमयंती रावत ने निलंबन की कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस आदेश की जानकारी नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें