उत्तराखंड में आए दिन अजब गजब के मामले देखने को मिलते हैं अब एक ताजा मामला हरिद्वार जिले से आए हैं जहां दूल्हा अपने दोस्त को बारात में नहीं ले गया तो दोस्त ने ₹5000000 का मानहानि का दावा ठोक दिया है। दरअसल दोस्त को लंबे समय से अपने दोस्त की शादी का इंतजार था और दोस्ती के खातिर उसने अपने दोस्त के शादी के कार्ड भी बांटे लेकिन शादी के दिन दूल्हा दोस्त और उसके साथियों को छोड़कर बारात लेकर चला गया, जब दोस्त ने दूल्हे को फोन किया तो दूल्हे ने उसे वापस घर चले जाने को कहा इस बात से आहत हुए दोस्त ने दूल्हे को ₹5000000 का मानहानि का दावा ठोका है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद कि आराध्या कॉलोनी निवासी रवि की शादी 23 जून को थी जोकि बिजनौर के धामपुर बारात जानी थी, वही कनखल देव नगर के रहने वाले चंद्रशेखर रवि के बहुत ही गहरे दोस्त है। रवि ने दोस्त चंद्रशेखर को अपने जानने वाले लोगों की एक लिस्ट बना कर दी और शादी के कार्ड बांटने को कहा। साथ ही रवि ने दोस्त को बताया कि शादी 23 जून की शाम 5:00 बजे धामपुर जिला बिजनौर के लिए घर से रवाना होगी। दोस्त के कहे मुताबिक चंद्रशेखर ने सभी लोगों को कार्ड बांटे और आग्रह किया कि 23 जून को रवि की बारात में चलना है और 5:00 बजे बारात जानी है शादी के दिन 4:50 पर चंद्रशेखर और उनके द्वारा दिए गए कार्ड के आमंत्रण में आए सभी लोग रवि के यहां पहुंच गए, लेकिन वहां जाकर पता चला कि बारात तो पहले ही जा चुकी है।

इस पर चंद्रशेखर ने अपने दोस्त जो दूल्हा बने थे, रवि को फोन किया तो रवि ने चंद्रशेखर से कहा कि हम लोग तो जा चुके हैं और अब आप लोग वापस अपने घर चले जाओ। जिस पर चंद्रशेखर के साथ आए उन सभी लोगों को बड़ा गहरा दुख पहुंचा उन्होंने चंद्रशेखर को अत्याधिक भला बुरा कहकर प्रताड़ना पहुंचाई।
लिहाजा दोस्त की इस हरकत से दुखी चंद्रशेखर ने अंततः रवि को अपने एडवोकेट अरुण भदौरिया के माध्यम से एक कानूनी नोटिस भिजवाया है। जिसमें 3 दिन के अंदर मानहानि के बाबत सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की बात कही गई है नहीं तो मानहानि के बाबत चंद्रशेखर को ₹5000000 दिए जाने सुनिश्चित करने को कहा गया है नहीं तो सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए जाने की बात नोटिस में कही गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी 
