विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध मृत्यु पर महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
चमोली।चमोली जनपद के दूरस्थ थराली क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस घटना पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए स्वतः संज्ञान लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था और उसका 11 माह का एक शिशु भी है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली, किंतु यह गंभीर जांच का विषय है कि क्या उसे आत्महत्या के लिए विवश या उकसाया गया?
पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह न केवल एक संवेदनशील मामला है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। आयोग ने एसपी चमोली से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस पीड़िता के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करे। तथा जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आयोग को भेजी जाए।
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएँ समाज के लिए कलंक हैं। हमें ऐसी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा ताकि भविष्य में कोई भी बेटी ऐसी पीड़ा न झेले। राज्य महिला आयोग इस प्रकरण की सतत निगरानी करेगा और न्याय सुनिश्चित होने तक इसे प्राथमिकता पर रखेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला? 
