हल्द्वानी: दीपावली पर्व से पहले बाजारों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील कर उनके उत्पादों के सैंपल लिए गए।यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में की गई।
टीम ने अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी नगर और बनभूलपुरा थाने के पीछे स्थित फैक्ट्रियों में छापेमारी की।निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छ माहौल में खील, खिलौने और बताशे तैयार किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।अधिकारियों ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को उत्पादों के सैंपल परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, वहीं तीनों फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी या अवैध उत्पादन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट 


