पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मृत्यु के बाद उसके पति पर गंभीर बीमारी की जानकारी छिपाने और कथित रूप से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बहन को फरवरी 2026 में गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य जांच की गई…जिसमें गंभीर संक्रमण की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद चिकित्सकों ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराने की सलाह दी थी।
आरोप है कि महिला के पति ने जांच कराने में रुचि नहीं दिखाई और बाद में एक रिपोर्ट भेजी, जिसे अपनी जांच रिपोर्ट बताया। परिजनों का दावा है कि अस्पताल से जानकारी लेने पर रिपोर्ट में दर्ज विवरण और रिकॉर्ड में अंतर पाया गया…जिसके बाद रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल खड़े हुए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला के पति ने दोबारा मेडिकल जांच कराने से भी इनकार किया। उपचार के दौरान महिला की मार्च 2026 में मृत्यु हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छिपाई गई और गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। मामले को लेकर प्रेमनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
