देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नागथात स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह स्टेडियम में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और स्थानीय संस्कृति को उत्तराखंड की पहचान बताया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर की संस्कृति, परंपराएं और यहां के लोगों की सादगी पूरे उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सड़क, पेयजल और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण, यमुना नदी पर पुल निर्माण, नई पेयजल योजनाएं और संपर्क मार्गों का विकास शामिल है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है। यहां की लोक परंपराएं, रासो, हारूल और अन्य सांस्कृतिक विरासतें प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनजातीय गांवों में सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही एकलव्य आवासीय विद्यालयों और छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चकराता और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, नई टाउनशिप और धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना है….ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 

