नैनीताल। उत्तराखंड में स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी बदल रही हैं। नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव की रहने वाली भावना देवी इसकी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं।
भावना देवी ने सरकारी सहायता और अपने मेहनत के बल पर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया। उन्हें REAP योजना के तहत लगभग 19,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिली…जिससे उन्होंने अपने स्वरोजगार की शुरुआत की।
शुरुआत में उन्होंने 10 बकरियों के साथ काम शुरू किया था। लगातार मेहनत और बेहतर प्रबंधन के चलते आज उनके पास 22 बकरियां हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ बकरियों की बिक्री भी की…जिससे करीब 32 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।
बकरी पालन से होने वाली आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भावना देवी अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
भावना देवी की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण मानी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ लेकर कई महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है…और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
