नैनीताल। आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में आयोजित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 33 युवक-युवतियों ने भाग लिया।
समापन समारोह में सहायक परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम, नैनीताल श्रीमती चंदा फर्त्याल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न परिधानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें इस कौशल को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और रचनात्मकता के साथ कार्य करने पर रोजगार और आय के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई-कढ़ाई के तकनीकी कौशल के साथ-साथ उद्यमिता विकास, आत्मविश्वास निर्माण, सकारात्मक सोच, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी और सफल उद्यमियों के अनुभवों से भी अवगत कराया गया।
आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी संस्थान अगले दो वर्षों तक प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार और आय बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर तारा देवी, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य और सफल स्वरोजगार के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
