अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण अभियान के तहत गोलापार स्थित एन.एच. मार्ट, रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी, शनि बाजार स्थित मेडी सेंटर हॉस्पिटल तथा रामपुर रोड स्थित रूद्रा ट्रेडर्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म प्रणाली, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच के दौरान एन.एच. मार्ट, रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी और रूद्रा ट्रेडर्स में अग्निशमन मानकों से संबंधित आवश्यक फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) उपलब्ध नहीं पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर दिए हैं तथा सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं अन्य प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों, लाइसेंसों और आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 

