हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, यहां शनि बाजार रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। केंटर और स्कूटी की टक्कर में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे शनि बाजार रोड पर स्कूटी सवार दो बहनें जा रही थीं, तभी एक केंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय हादिया पुत्री अब्दुल रहमान निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हदिया अपनी नानी के घर हल्द्वानी आई हुई थी और हादसे के समय अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अमित सैनी ने बताया कि पुलिस को केंटर और स्कूटी के बीच दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक नाबालिग बच्ची की मृत्यु होने की पुष्टि हुई।पुलिस
द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटना में शामिल केंटर (यूके 04 सीसी 5999) को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मौके पर मौजूद भीड़ चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता वर्तमान में सऊदी अरब में कार्यरत हैं। बेटी की असमय मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
