उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 में विज्ञापित स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों (सहायक समीक्षा अधिकारी/राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) / राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) / ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी / वैयक्तिक सहायक / सहायक अधीक्षक / स्वागती / सहायक स्वागती) हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में विज्ञापन संख्या-70/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 हेतु नामांकित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 08 जून, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पृथक (डाक, ई-मेल इत्यादि माध्यम से) से प्रेषित नहीं किये जायेंगे। प्रवेश पत्र इत्यादि से संबंधित किसी भी समस्या हेतु आयोग कार्यालय के दूरभाष संख्या 9520991174 एवं 9520991172 तथा आयोग की ई-मेल आई०डी० chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।उक्त के साथ ही लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनके द्वारा विज्ञापित पदों में उल्लिखित दिव्यांगता श्रेणी के सापेक्ष ऑनलाईन आवेदन-पत्र में दिव्यांग श्रेणी का दावा किया गया है, यदि वह उक्त परीक्षा में श्रुतलेखक (Scribe) लेने के इच्छुक हों, तो उन्हें विज्ञापन में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक की सुविधा प्रदान की जायेगी।सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों द्वारा डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र पर बार-कोड भी अंकित होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में लिखित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें साथ ही अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्र देख लें ताकि परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि फ्रिस्किंग / बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 08:30 बजे परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित हो जाये तथा प्रातः 10:30 बजे से पूर्व अपनी फ्रिस्किंग / बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्यतः दर्ज करा लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की Update
हल्द्वानी :(दुखद) यहां 13 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) घटना के बाद जागा प्रशासन, तीन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई
उत्तराखंड: 31 दिन की ट्रेनिंग के बाद 33 युवाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता
उत्तराखंड: धामी सरकार की इस योजना ने बदली महिला की किस्मत, आज गांव में बन गई मिसाल
उत्तराखंड: बहन की मौत के बाद भाई का सनसनीखेज दावा, जीजा बार-बार जांच से बचता रहा, दर्ज हुआ मुकदमा
मुख्यमंत्री धामी ने जौनसार-बावर को दी करोड़ों की सौगात, लोगों में खुशी की लहर
उत्तराखंड: बेकाबू डंपर बैंक में घुसा, ट्रांसफार्मर और एटीएम क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एक्शन! 6940 करोड़ की परियोजनाओं पर अफसरों को सख्त आदेश 

