police

विधायक उमेश कुमार से 4.50 लाख की ठगी, पुरानी कार बेचने का दिया था झांसा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:  हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार शर्मा से जुड़ी एक कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पुरानी कार बेचने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपये ले लिए…लेकिन न तो वाहन उपलब्ध कराया और न ही रकम वापस की।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक के कार्यालय प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी ख्वाजा हुसैन ने व्हाट्सएप के जरिए एक पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने कार की तस्वीरें और अन्य विवरण भेजकर भरोसा दिलाया कि वाहन देहरादून में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में पूरी रकम आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि भुगतान मिलने के बावजूद आरोपी ने कार की डिलीवरी नहीं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
Ad

शिकायत के अनुसार जब वाहन के बारे में संपर्क किया गया तो आरोपी ने रुपये लेने की बात स्वीकार की…लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (दुखद) यहां कार की टक्कर से 16 और 14 साल के किशोरों की मौत, घर में कोहराम
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें