खटीमा। खटीमा में एक शादी समारोह उस समय तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड नंबर-7 इस्लामनगर स्थित एक मैरिज हॉल की है, जहां बरेली से बारात आई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा…लेकिन निकाह के समय मेहर और दहेज की रकम को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी तय होने के बाद से ही दूल्हा पक्ष लगातार दहेज की मांग बढ़ा रहा था। पहले स्कूटी, फिर महंगी बाइक और नकद राशि की मांग की गई थी। वहीं निकाह के दौरान मेहर की रकम को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
इसी तनाव के बीच दुल्हन के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही माहौल और बिगड़ गया और लोगों में गुस्सा फैल गया।
गुस्साई भीड़ ने दूल्हे मोहम्मद आरिफ सहित कई बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। हालात इतने बिगड़ गए कि कई बारातियों ने जान बचाने के लिए पास की छत से कूदकर भागने की कोशिश की…जिससे कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना के दौरान मैरिज हॉल में कुर्सियां टूट गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को समझाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
