हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां में विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या पति ने ही की है। जांच में पता चला है कि दोनों में सुबह खूब झगड़ा हुआ था और वारदात के बाद से पति फरार है। उसका मोबाइल भी बंद है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी (35) के साथ कनखल थाना क्षेत्र की जमालपुर कलां स्थित गौरव विहार कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। दोनों के दो बच्चे पूनम (15) और
घटना के बाद से पति फरार है। उसकी तलाश में कई टीमें लगी हैं। गृह क्लेश के साथ ही नशे की लत भी हत्या का कारण हो सकती है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। महिला घरों में काम करती थी। उसका पति मजदूरी करता है। जूही मनराल, सीओ सिटी हरिद्वार
सत्यम (10) हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बहन-भाई स्कूल से लौटे तो घर में ताला लगा मिला। उन्हें लगा कि माता-पिता कहीं गए होंगे।
करीब तीन घंटे बीतने के बाद बेटी पूनम को संदेह हुआ कि उसकी माता अंदर कमरे में बंद है। उसने पड़ोसियों को ताला तोड़ने के लिए कहा। हथौड़े से ताला तोड़कर बच्चों के साथ पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर लक्ष्मी का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। लक्ष्मी के गले, सिर, हाथ और माथे पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि सुबह के वक्त ही झगड़ा होने पर सुरेंद्र ने लक्ष्मी की हत्या कर दी और घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बस व रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
